2027 तक 17 अरब डॉलर तक पहुँच सकता है भारत का AI मार्केट

By: Ashish Sarswat

2024-02-23 10:30:30
XYZVerse Presale: Join the Future of Virtual Sports And Gaming

भारत ने पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी में तेजी से विकास किया है। फिर चाहे वह क्रिप्टो करंसी एडॉप्शन में नंबर वन आना हो या ब्लॉकचेन का तेजी से बढ़ता उपयोग, भारत AI क्षेत्र में आगे रहा है। ऐसा ही कुछ अब AI के क्षेत्र में देखा जा रहा है। दरअसल हाल ही में IT इंडस्ट्री बॉडी Nasscom और कंसल्टिंग फर्म BCG ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत का आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मार्केट 2027 तक 17 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2024 और 2027 के बीच 25-35% की वार्षिक दर से बढेगा। यह वृद्धि एंटरप्राइज तकनीकी खर्च में वृद्धि, देश के AI टैलेंट पूल और AI इंवेस्टमेंट्स में वृद्धि के कारण देखी जा सकती है। 

AI स्किल में आगे है भारत 

यह अनुमान इस आधार पर लगाया गया है कि वर्तमान में भारत में 420,000 से अधिक कर्मचारी हैं जो AI से सम्बंधित नौकरी पर काम कर रहे हैं, साथ ही AI के संबंध में देश में स्किल्स भी सबसे अधिक है। अन्य देशों की तुलना में भारत में तीन गुना अधिक AI स्किल्ड टैलेंट है। इसके साथ ही पिछले सात वर्षों में AI में कुशल व्यक्तियों की संख्या में 14 गुना वृद्धि के साथ देश टॉप 5 देशों में शामिल है। जैसे-जैसे AI में निवेश बढ़ रहा है, भारत में AI टैलेंट की मांग भी 2027 तक 15 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत में टेक इंडस्ट्री में पिछले 12 महीनों में AI जॉब्स में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, AI इंजीनियर जैसे पदों में साल-दर-साल 67 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।

भारत में हो रहा है AI का विस्तार 

इसके साथ ही देश और विदेश की कम्पनियाँ भी भारत में AI की बढती संभावनाओं को देखते हुए निवेश कर रही है। हाल ही में ग्लोबल टेक कंपनी Microsoft ने भारत में विस्तार करने के लिए, इसी भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के जरिये Microsoft न सिर्फ भारत बल्कि, एशिया में अपनी पहुँच बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही देश की कम्पनियाँ भी AI में निवेश कर रही है। 

IIT Bombay और Reliance Infocomm ने साथ मिलकर AI मॉडल BharatGPT लेकर आई है, जिसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही भारत सरकार भी अलग-अलग उपयोगों में AI का इस्तेमाल कर रही है। हालाँकि विस्तार के साथ-साथ भारत सरकार को AI को  नियंत्रित करने पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए भारत सरकार को AI से सम्बंधित नियम और कानून पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत होगी।  

यह भी पढ़िए : AI सेफ्टी के लिए OpenAI के को-फाउंडर ने लॉन्च की नई फर्म

WHAT'S YOUR OPINION?

1 month ago

hsdhfkjshdfhshdfj

Aman

1 month ago

ghjghjghj

ghjghjghj

1 month ago

fghfghfghfgh

fghfgh

Copyright © 2025 Crypto KOL. All Rights Reserved.